September 27, 2024

World Tourism Day 2024: 5 places to visit in Rajasthan

 हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। पर्यटन न केवल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता है बल्कि लोगों को विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने में भी मदद करता है। इस मौके पर आज हम आपको राजस्थान (Rajasthan Famous Tourist Places) की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां (Rajasthan Destination) आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

1. Mount Abu - पहाड़ों की रानी

best month to visit mount abu

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू गर्मियों में ठंडक का एहसास कराता है। इस मौसम में यहां जाना एकदम सही रहेगा। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के मुख्य आकर्षण हैं। आपको बता दें कि नक्की झील भारत की पहली कृत्रिम झील है और दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का एक समूह है, जिसका निर्माण 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच हुआ था।

2. Banswara - सौ द्वीपों का शहर

banswara rj

बांसवाड़ा की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां सौ से ज़्यादा द्वीप और माही सागर बांध देखने लायक हैं। यहां खूब हरियाली और ढेर सारा पानी है। इसी वजह से इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। बांस और सागौन के जंगलों से घिरा यह शहर बेहद खूबसूरत लगता है।

3. Udaipur - झीलों की रानी

udaipur rj

उदयपुर की खूबसूरत झीलें आपका मन मोह लेंगी। पिछोला झील पर बोटिंग करना हो या जग मंदिर जाना, उदयपुर में आपके लिए यादगार अनुभव रहेगा। साथ ही, आप यहां दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। साथ ही, उदयपुर में घूमने और शॉपिंग करने के लिए कई जगहें हैं।

4. Jaipur - गुलाबी नगरी का जादू

jaipur rj

जयपुर अपनी शाही हवेलियों और महलों के लिए मशहूर है। हवा महल, आमेर किला और जल महल जैसी ऐतिहासिक जगहें आपको इसके खास इतिहास की झलक दिखाएंगी। साथ ही जंतर मंतर में सूरज की रोशनी की मदद से समय बताने वाले उपकरण देखकर आप हैरान रह जाएंगे। गुलाबी नगर के नाम से मशहूर जयपुर शॉपिंग के लिए भी बहुत अच्छी जगह है। यहां के स्थानीय बाजारों में आपको राजस्थानी पहनावे की खास झलक देखने को मिलेगी।

Jodhpur - नीले शहर का आकर्षण

jodhpur rj

जोधपुर की एक खासियत यह भी है कि यहां के ज्यादातर घर नीले रंग के हैं, जिसकी वजह से इसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किला यहां के मुख्य आकर्षण हैं। आपको बता दें कि उम्मेद भवन पैलेस में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यहां का मसाला बाजार भी देखने लायक है।

No comments:

Post a Comment

IPL 2027: High-profile trade between DC and LSG

  Although there is still considerable time before IPL 2027 begins, a major trade has created a stir in the cricketing world. In a signifi...